बांदा, अप्रैल 2 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा कस्बे में हनुमान जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया। यात्रा में फूल बरसाए गए। जय बालाजी सेवा मंडल के आयोजन में भगवान हनुमान का जन्मोत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गयाl हनुमान मंदिर बदौसा रोड से भव्य व विशाल शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ और श्रद्धालु महिला पुरुषों ने शोभा यात्रा को रोक भगवान राम व हनुमान जी की विभिन्न झांकियां की आरती उतार पूजा अर्चन किया lजय बालाजी सेवा मंडल के मुख्य आयोजक मोहन गुप्ता, क्षेत्रीय विधायक ओम मणि वर्मा ,प्रतिनिधि राज किशोर बाजपेई, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संगीता वेद निराला, राजेश गुप्ता, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अवधेश कुमार गुप्ता, मुख्य व्यापार संगठन के अनिल गुप्ता, नारायण दास गुप्ता , विष्णु शिवहरे, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अर्जुन मिश्रा, दिनेश तिवारी, किशन गुप्ता,...