शामली, अप्रैल 3 -- थाना भवन। नगर में जय माता दी सेवा समिति के तत्वाधान में हनुमान जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन किया गया।देर रात्रि तक चले कार्यक्रम में भजन गायको ने एक से बढ़कर एक धार्मिक भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया। हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर नगर की अग्रवाल धर्मशाला में जय माता दी सेवा समिति के तत्वाधान में भजन संध्या का आयोजन किया गया आयोजन स्थल को फूलों व आकर्षक लाइट डेकोरेशन से सजाया गया। भजन संध्या का शुभारंभ दीप प्रजवलित कर व सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ कार्यक्रम का संचालन पंडित देवेंद्र शर्मा ने किया देर रात्रि तक चले कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त भजन गायको माही कटारिया करण कौशिक हिमांशु जुनेजा ने भक्ति भाव से परिपूर्ण एक से एक भजन सुना कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री ...