सोनभद्र, अप्रैल 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार की देर शाम को सीएमओ कार्यालय के पास स्थित श्री संकट मोचन मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसके पूर्व मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडेय ने हनुमान जी की भव्य संध्या आरती कर 101 किलो का केक काटा। इस दौरान गायकों ने सोहर, गीत और सुंदर भजन प्रस्तुत कर मान मोह लिया। भजन गायक सुरज गुप्ता, छोटू शुक्ला व सुषमा शर्मा ने हनुमान जन्म उत्सव के अवसर पर सोहर, गीत और सुंदर भजन प्रस्तुत किया। जिसे सुनकर वहां उपस्थित भक्त मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे। भजन गायकों के साथ आर्गन पर अंकित, ऑक्टो पैड पर अनुपम, ढ़ोलक पर सर्वेश सिंह ने संगत किया। वहीं जय मां गायत्री इवेंट ग्रुप के आकाश गुप्ता और उनकी टीम ने हनुमान जी, भगवान भोलेनाथ, मां दुर्गा सहित विभिन्न झाकियां प्रस्तुत की। काफी सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.