जौनपुर, अप्रैल 2 -- जौनपुर, संवाददाता। चैत्र पूर्णिमा पर गुरुवार को जिले भर में धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिरों में सुबह बजरंगबली का भव्य शृंगार किया गया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में स्थित बजरंगबली के मंदिरों में दर्शन पूजन करने वालों की भारी भीड़ रही। दिन भर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।शहर में बड़े हनुमान मंदिर में बजरंगबली का सुबह शृंगार किया गया। जेसीज चौराहा स्थित संकट मोचन मंदिर पर भजन कीर्तन के साथ विशाल भंडारा हुआ। लोगों में काफी उत्साह देखा गया। सोशल मीडिया पर भी लोग बजरंगबली की तस्वीर डालकर नमन करते नजर आए। रासमंडल स्थित बड़े हनुमान मंदिर के महंत बाबा रामरतन दास ने हनुमान प्रसंग पर प्रकाश डाला। महंत के नेतृत्व में हनुमान जी का शृंगार किया गया। दिनभर लोग दर्शन पूजन करने पहुंचते रहे। शाम को सुंदरकांड का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.