मधुबनी, अप्रैल 2 -- मधुबनी। हनुमान जन्मोत्सव पर जिले में गुरुवार को कई कार्यक्रम का आयोजन यिका गया। शहर के स्टेशन चौक स्थित हनुमान प्रेम मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, संकट मोचन मंदिर सहित विभन्नि हनुमान मंदिरो में विशेष पूजा पाठ का आयोजन किया गया। हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार हनुमान जन्मोत्सव पर त्रग्रिही योग (मीन राशि में सूर्य, शनि और मंगल की युति) के साथ ध्रुव योग, हस्त नक्षत्र और सर्वार्थ सद्धिि योग का दुर्लभ संयोग बना। जो पूजा पाठ और मनोकामना पूर्ति के लिए सर्वोत्तम माना गया। स्टेशन चौक स्थित हनुमान प्रेम मंदिर में श्रद्धालु भक्तों द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ और सुंदर कांड पाठ किया गया। मंदिर के सचिव राजू कुमार राज ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हनुमान जी का विशेष शृंगा...