हाथरस, अप्रैल 1 -- सादाबाद। श्री सर्व समाज कल्याण समिति सादाबाद के बैनर तले श्री राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में दो अप्रैल को भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। समिति के पूर्व अध्यक्ष अनुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ शाम 5 बजे हाथरस रोड स्थित एसडीएम कोर्ट के सामने से होगा। इसके बाद यात्रा विनोवा नगर चौराहा और जवाहर बाजार होते हुए सिनेमाहॉल के सामने स्थित प्राचीन श्री बगीची वाले हनुमान मंदिर पहुंचेगी, जहां शोभायात्रा का समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समापन के पश्चात मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे...