अररिया, अप्रैल 2 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर फारबिसगंज शहर के धार्मिक स्थलों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्थानीय श्री सांवलिया कुंज महावीर ठाकुरबाड़ी तथा श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी स्थित सालासर बालाजी मंदिर में गुरुवार को श्री हनुमान महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों ही ठाकुरबाड़ी में 24 घंटे के संकट मोचन हवन और अष्टयाम संकीर्तन का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूरे मंदिर परिसर में 'जय श्री राम' और 'बजरंग बली की जय' के जयकारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।विधि-विधान से हुआ पूजन व हवन:श्री सांवलिया कुंज महावीर ठाकुरबाड़ी में मंदिर के महंत पंडित अर्जुन दुबे, पंडित अंगद भूषण दुबे एवं पंडित अभिषेक दुबे के सानिध्य में मुख्य यजमान मोतीलाल शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.