नैनीताल, अप्रैल 2 -- नैनीताल, संवाददाता। श्री राम सेवक सभा में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री राम दरबार की झांकी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा व श्रीराम को समर्पित भजनों की प्रस्तुति भी हुई।संगीत कार्यक्रम में नरेश चम्याल, अजय कुमार, हीरा रावत, राहुल जोशी, विमल चौधरी, केदार सिंह राठौड़, मंजू रौतेला, मिथिलेश पांडे, सुनील साह और कोहली बहनों ने सुंदर प्रस्तुतियां दीं। श्री राम दरबार की आकर्षक झांकी रक्षित साह ने प्रस्तुत की। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, मुन्नी तिवारी, भारती साह, घनश्याम लाल साह, मनोज साह, आशिक साह, जगदीश बवाड़ी, राजेंद्र बिष्ट, विमल साह, आनंद बिष्ट, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, मुकेश जोशी, अनुपम कबड्वाल, दीप गुरुरानी, गिरीश भट्ट, मोहि...