नोएडा, अप्रैल 11 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल नोएडा महानगर द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा गेझा रोड से शुरू होकर भंगेल होते हुए सेक्टर-34 हनुमान मंदिर पर संपन्न होगी। यात्रा के दौरान 20 स्थानों पर स्वागत मंच, झांकियां और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। यात्रा समापन पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...