चम्पावत, अप्रैल 3 -- टनकपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। टनकपुर में शुक्रवार देर शाम घसियारा मंडी से भगवान हनुमान की शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा और सुनील वाल्मीकि ने किया। शोभा यात्रा शिवालय चौक, शास्त्री चौक, स्टेट बैंक चौराहा, मेला टंकी, राजाराम चौक, सीमेंट रोड, रोडवेज टैक्सी स्टैंड और आरएफसी रोड से वापस घसियारा मंडी पहुंची। इधर बजरंग दल ने नगर संयोजक सत्यम शर्मा के नेतृत्व में जुलूस निकाला। यहां अनुराग कश्यप, अनुज गुप्ता, सौरभ विश्वकर्मा, भरत सक्सेना, ललित कुंवर, पवन मेहता, सौरव वाल्मीकि, नमन वाल्मीकि, रोहन वाल्मीकि, वीर वाल्मीकि, अर्जुन वाल्मीकि, अमन वाल्मीकि, रवि वाल्मीकि, अनमोल बाबू, अक्षय कश्यप, सुनील वा...