गिरडीह, अप्रैल 3 -- पीरटांड़। पीरटांड़ प्रखण्ड के विभिन्न पंचायत में हनुमान जन्मोत्सव बड़े श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। पवन पुत्र हनुमान के जन्मोत्सव पर जगह-जगह शोभायात्रा व अखाड़ा का आयोजन किया गया। पूजा आराधना के अलावा अखाड़ा में लाठियां भांजी गई। हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित अखाड़ा ने युवाओं के बीच भक्ति व शक्ति का चेतना जगाया। बताया जाता है कि हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान से पीरटांड़ गुंजयमान हो उठा। वीर बजरंगबली की जयंती पर प्रखण्ड अंतर्गत विभिन्न गांवों में विशेष पूजा भक्ति का आयोजन किया गया। पालगंज हनुमान मंदिर से लेकर चिरकी मधुबन प्राचीन हनुमान मंदिर में भव्य अनुष्ठान का आयोजन किया गया। मंदिर में भक्ति भावना के अलावा विशेष पूजा पाठ की गई। हनुमान जयंती पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जन्मोत्सव पर देर शाम पालगंज मधु...