नोएडा, अप्रैल 12 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल महानगर की ओर से शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। यात्रा सेक्टर-108 के तिकोना पार्क से शुरु होकर भंगेल, सलारपुर, बरोला हनुमान मंदिर, मेदांता अस्पताल, मेघदूत पार्क और होशियारपुर होते हुए सेक्टर-34 स्थित हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई। करीब नौ किलोमीटर की यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। यात्रा के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच बनाकर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। शोभा यात्रा में राम दरबार, काली माता की झांकियां, सजे-धजे ऊंट और पारंपरिक वाद्ययंत्र आकर्षण का केंद्र रहे। विहिप और बजरंग दल के पधिकारियों ने यात्रा को हिंदू समाज की एकता और सांस्कृतिक जागरूकता का प्रतीक बताया। ...