ललितपुर, अप्रैल 3 -- कस्बा में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व आस्था एवं श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया, इस अवसर पर रात्रि के समय भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। प्रात: काल प्रभात फेरी में लोग रामधुन करते हुए कस्बा के सभी मंदिर होकर श्री बजरंगढ़ मंदिर लौटे। फिर शाम को हनुमान भक्तों ने विशाल शोभायात्रा निकाली। जिसमें हजारों भक्तों ने प्रतिभाग किया। सुबह श्री बजरंगढ़ मंदिर में विराजमान श्री हनुमान जी महाराज का विधि विधान मंत्रोच्चारण के साथ विशेष श्रृंगार किया गया और सुंदरकांड पाठ हुआ। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लग रहा। दोपहर में भगवान हनुमान जी महाराज के जन्म की क्रिया होते ही सारा मंदिर परिसर बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। फिर महाआरती की गई। सायंकाल श्री खेरापति मंदिर से धर्म ध्वज लेकर श्रद्धालु श्री बजरंग मंदिर पहुंचे। जहां श्री हनुमान जी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.