हनुमान जन्मोत्सव पर रहसेना में निकली शोभायात्रा
रामपुर, अप्रैल 3 -- बृहस्पतिवार को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ग्राम रहसेना में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान श्रद्धालु भक्तिमय भजनों नृत्य करते हुए चल रहे थे। जय श्री राम, जय बजरंग बली के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। शोभायात्रा गांव स्थित शिव मंदिर से शुरु होकर पूरे गांव में होते हुए मंदिर परिसर में आकर समाप्त की गई। इस मौके पर हरपाल सिंह पाल,कृष्णपाल शर्मा,बंटी प्रजापति,विवेक सक्सेना,राजेश सैनी, हर्षित कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.