रामपुर, मार्च 29 -- मिलक। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर नगर में दो अप्रैल को ध्वज यात्रा का आयोजन किया जाएगा। रविवार को राष्ट्र सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि दो अप्रैल दिन गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर साप्ताहिक बाजार से दोपहर तीन बजे से ध्वज यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा पटवाई रोड, रेलवे फाटक के निकट से होली चौराहा होकर नवदिया मोड़, मेन रोड से तीनबत्ती चौराहा से पटवाई रोड से होती हुई मंदिर परिसर में सम्पन्न होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...