औरैया, अप्रैल 2 -- सहार, संवाददाता। सहार क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। पुर्वा दानशाह स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर और सहार बस्ती के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर दिनभर जयकारों से गूंजता रहा। संकटमोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जबकि दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ संपन्न हुआ। श्रद्धालु पूरे दिन भक्ति में लीन होकर इन धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल रहे। इसके उपरांत हवन-पूजन भी किया गया, जिसमें भक्तों ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। दोनों मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या मे...