किशनगंज, अप्रैल 4 -- किशनगंज। एक संवाददाता। जिले में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर दिनभर जहां हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। वहीं शाम में किशनगंज शहर के कई हनुमान मंदिरों में भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी थी। शहर के रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर में आयोजित भजन संध्या से माहौल भक्तिमय हो उठा था। देर रात तक लोग भजनों के सागर में गोता लगाते रहे और बीच-बीच में जय श्री राम की जयकारा से माहौल राम मय हो गया था।इसके पहले हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा भाव एवं धूमधाम से मनाया गया। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के सभी हनुमान मंदिरों में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना हुई एवं ज्योत दरबार सजाया गया। सुबह से शहर के सभी हनुमान मंदिरों में पूजा अर्चना एवं दर्शन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.