बिजनौर, अप्रैल 4 -- धामपुर। मोहल्ला खातियान स्थित शिव मंदिर मैढ सभा सुनारो वाले मंदिर पर हनुमान जन्मउत्सव पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयुष राज वर्मा, सतीश वर्मा, नरेश वर्मा, सूर्यकांत वर्मा, डॉ. शंकर भारद्वाज ने विधि विधान से चोला चढ़ाया। महिलाओं ने मनका पाठ, हनुमान चालीसा, राम स्तुति तथा भजन कीर्तन का आयोजन किया। इसमें महिलाओं ने हनुमान जी के भक्ति पूर्ण भजनों का गायन करके मंदिर परिसर को भक्ति मय बना दिया। कमलेश वर्मा ने यह उत्सव बजरंग बाला का, लाल लंगोटे वाले का सुनाया। इस मौके पर नमीता वर्मा, उमा वर्मा, रचना शर्मा, दीपमाला वर्मा, सुमन वर्मा, कमलेश वर्मा, चाहत वर्मा, स्वाति वर्मा, उमा वर्मा, नमीता वर्मा, निशा वर्मा, ममता वर्मा, सोनी वर्मा, कंचन वर्मा रहे। अंत में आरती कर प्रसाद वितरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.