बुलंदशहर, अप्रैल 2 -- क्षेत्र के कर्णवास स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ श्री हनुमान धाम, पुराना पक्का घाट पर हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर को रंग-बिरंगे गुब्बारे से सजाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह प्रातः काल हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके उपरांत संगीतमय सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। पूजा के बाद भक्तों ने बारी-बारी से हवन में आहुतियां देकर सुख-समृद्धि की कामना की। यह आयोजन ट्रस्ट 108 दंडी स्वामी प्रबोध आश्रम जी महाराज के नेतृत्व में किया गया। उसके उपरांत एक पौधा सिन्दूर का भी मन्दिर परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष दण्डी स्वामी प्रबोधाश्रम जी महाराज, ज्ञानेश्वर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.