शामली, अप्रैल 2 -- हसनपुर लुहारी। गांव हसनपुर लुहारी के प्राचीन शिव मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारे का आयोजन किया गया। जहा सुबह मंदिर परिसर में हवन पूजन हुआ। मंदिर मे हनुमान श्रृंगार भी किया गया। बाद में हजारो की संख्या में श्रद्धालु ने भंडारे मे पहुंच प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर पुजारी ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर पहली बाद भंडारे का आयोजन किया भंडारे से पहले हवन हुआ जिसमे बडी संख्या के साथ श्रध्दालुओं ने भाग लिया। भंडारे का आयोजन देर शाम तक चलता रहा। जिसके बाद रात्री मे भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। इस दौरान पीतम, सन्नी सैनी, राहुल, प्रवीण, संजय, मोहन, बिजेंद्र, शुभम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.