मथुरा, अप्रैल 4 -- हनुमान जन्मोत्सव पर नगर के आधा दर्जन मंदिरों के फूलों से सजे डोले व आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्राएं निकाली गईं। डोलों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। गोमती सरोवर स्थित बालाजी मंदिर से डोले का शुभारम्भ पूज्य गुरूदेव कृष्णमुरारी भारद्वाज के निर्देशन में कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डोला भगवती मंदिर से प्रारम्भ होकर मैन बाजार, लाठी बाजार, बल्देव गंज, घंटाघर चौराहा, पुराना जीटी रोड, आर्यनगर होते हुए पुनः मंदिर पहुंचा। शोभायात्रा में आधा दर्जन मनमोहक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। रामनगर स्थित बालाजी मंदिर, शेरगढ़ तिराहा व अन्य मंदिरों से भी शोभायात्राएं निकाली गईं। थाना रोड स्थित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर पर छप्पन भोग के दर्शन कराए गए। महंत मनीष भारद्वाज ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.