साहिबगंज, अप्रैल 3 -- साहिबगंज। चैत पूर्णिमा पर गुरुवार को धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। मौके पर शहर स्थित विभिन्न हनुमान मंदिरों में विशेष पूजन, आरती व हवन का आयोजन किया गया। कई मंदिरों में हनुमान भक्तों ने पहुंच कर उन्हें लड्डू आदि का भोग अर्पित किया। हनुमान जन्मोत्सव पर आज कई घरों में बजरंगबली की ध्वजा भी विधिविधान से लगाया गया। दरअसल, रामनवमी पर जो अपने घरों आदि में रामनवमी ध्वजा नहीं लगा पाये थे वे जन्मोत्सव पर ध्वजा लगाया। शहर के चौक बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रामनवमी से 27 मार्च से जारी श्री विष्णु महायज्ञ का समापन भी गुरुवार को हुआ। मंदिर के पुजारी केशव प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में चले सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति करने के बाद फिर मंदिर में विशेष रूप से पूजन कर हनुमानजी को लड्डू भोग चढ़ाया गया। यज्ञ म...