हनुमान जन्मोत्सव पर नीलकंठ धाम में बही भक्ति की बयार
रुद्रपुर, अप्रैल 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गंगापुर रोड स्थित श्री नीलकंठ धाम में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार रात पूरा धाम भक्ति रस में डूबा रहा, जहां सजे दिव्य बालाजी दरबार में भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय ने किया। उन्होंने बजरंगबली के चरणों में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भजन गायकों ने गणेश वंदना और गुरु वंदना से माहौल भक्तिमय बना दिया। विख्यात भजन गायिका निशा, शुभम सक्सेना, पवन खनिजो, विनीत अरोरा, सुमित वार्ष्णेय और वंशिका मनोचा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। 'हनुमत का जन्म दिन है', 'सारा जमाना बाबा का दीवाना' और 'अंजनी मां ने जन्म दियो' जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.