मेरठ, अप्रैल 7 -- मवाना नगर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन ने पूरे नगर को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवान हनुमान की महिमा का गुणगान करते हुए लोगों में धार्मिक जागरुकता और एकता का संदेश फैलाना था। शोभायात्रा का शुभारंभ मवाना ब्लाक प्रमुख पति डॉ. योगेश कुमार ने नारियल फोड़कर किया। इस भव्य शोभायात्रा के सफल आयोजन में मुख्य भूमिका गौरव गुर्जर, सचिन कौशिक और सुभाष गब्बा ने निभाई। इन सभी आयोजकों ने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया, जिससे शोभायात्रा अत्यंत सफल और आकर्षक बनी। शोभायात्रा में कई मनमोहक झांकियां और प्रस्तुतियां शामिल थीं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। इनमें गणेश जी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.