मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर स्थित सालासर हनुमान मंदिर में श्री राम हनुमान मंडल की ओर से तीन दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव मंगलवार से शुरू हो गया। सुबह 251 ध्वजा यात्रा के साथ इसकी शुरुआत हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।ध्वजा यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर गोला बांध रोड, दुर्गा स्थान, पुरानी बाजार, सोनारपट्टी, गरीब स्थान, छाता बाजार, टावर, सूतापट्टी और सिकंदरपुर रामगढ़ चौक होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर पर संपन्न हुई।इस अवसर पर नगर विधायक रंजन कुमार, मेयर निर्मला साहू, उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के अध्यक्ष श्यामसुंदर भीमसेरिया, डॉ. शशि चौधरी, डॉ. संजय श्रीवास्तव, मनोहर केजरीवाल, राजेश बंका, श्याम सुंदर भरतीया आदि उपस्थित रहे।मीडिया प्रभारी मयंक अग्रवाल ने बताया कि उत्सव के दूसरे दि...