बदायूं, मार्च 25 -- बिल्सी। नगर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान जी बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में दो अप्रैल को भव्य कार्यक्रम के साथ बाबा का डोला निकाला जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और नगर को सजाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। समिति के सेवादार नवरत्न वार्ष्णेय ऊर्फ बब्बू भैया ने बताया कि इस वर्ष जन्मोत्सव दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 31 मार्च को शिव शक्ति भवन मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ से होगी।दो अप्रैल को प्रात सात बजे बाबा का विशेष चोला चढ़ाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...