बागपत, अप्रैल 5 -- हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शनिवार को कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बैंड-बाजों की गूंज और आकर्षक झांकियों के साथ निकली इस यात्रा ने लोगों का मन मोह लिया। हिन्दू संगठन, भाजपा, गौरक्षा दल के तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन में वीर हनुमान का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। काठा मार्ग स्थित जहारवीर गोगा शिव मंदिर के प्रांगण में शोभायात्रा का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने हनुमान आरती के साथ किया। सेवादारों ने सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद यात्रा प्रारम्भ हुई। यात्रा में विभिन्न मनोहारी झांकियां सजाई गईं, जिनमें धार्मिक और सांस्कृतिक झलक साफ देखने को मिली। शोभायात्रा पूरे कस्बे में भ्रमण करती हुई निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.