बरेली, अप्रैल 2 -- हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को हवन पूजन कर दोपहर बाद बालाजी दरबार समिति ने नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली। विधायक डा. डी सी वर्मा ने बालाजी की झांकी की आरती उतार कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा तहसील रोड से बिजली घर हाईवे होकर नगर में पहुंची। शोभायात्रा पर नगर के लोगों ने जगह जगह पुष्पवर्षा की। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में निकाली शोभायात्रा में महिलाएं झंडे लेकर बड़ी संख्या में शामिल हुईं। शोभायात्रा में महंत रामकिशोर मौर्य, लव गुप्ता,ओमकार गंगवार, हरिओम गुप्ता आदि शामिल हुए। फतेहगंज पश्चिमी, हनुमान जन्मोत्सव पर ठाकुरद्वारा मंदिर में सुबह हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। दोपहर में प्राचीन शनि देव मंदिर के पास भंडारे का आयोजन हुआ। रात में केक काटा। अमित गोयल, सुनील कुमार गुप्ता, अमित सिंह, शीलू ...