सहारनपुर, अप्रैल 8 -- प्रखंड सरसावा स्थित बनखंडी महादेव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सभा एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री अरुण जी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे श्री हनुमान जी के जीवन से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि हनुमान जी ने सेवा, समर्पण, त्याग, बल, बुद्धि और साहस के माध्यम से हर लक्ष्य को प्राप्त किया। युवाओं को भी उनके आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्रहित, समाजहित और समरसता के लिए कार्य करना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री योगेश चौहान ने किया।इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्री राम, माता सीता और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां शामिल रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.