संभल, अप्रैल 3 -- हयातनगर में श्रीबाला जी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ पुरानी पुलिस चौकी से हुआ। जिसका शुभारंभ अनुराग गुप्ता और आशु गर्ग ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री बालाजी महाराज की भव्य आरती से हुई। जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा मैन बाजार से होते हुए चामुंडा मंदिर हयातनगर तक पहुंची, जहां समापन पर श्री बालाजी महाराज की आरती की गई। यात्रा के दौरान आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। इनमें श्री बालाजी महाराज का विदेशी फूलों से सजा भव्य बंगला, विकराल मां काली का अखाड़ा, तिरुपति बालाजी महाराज की अलौकिक झांकी और सिंदूरी हनुमान के दर्शन प्रमुख आकर्षण रहे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। जगह...