बुलंदशहर, अप्रैल 2 -- हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर में श्री सनातन युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ हाईवे स्थित सैनी धर्मशाला भैरव मंदिर से आरती के साथ किया गया, जिसका नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सैनी ने किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा हाईवे, विजय द्वार, चौधरीवाड़ा, बड़ा बाजार, हनुमान चौक, कबाड़ी बाजार, बाजार माधोदास, पुराना जीटी रोड, अस्पताल रोड स्थित कुत्ते की कब्र होते हुए पुनः सैनी धर्मशाला भैरव मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई।यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.