गढ़वा, अप्रैल 2 -- गढ़वा। विश्व हिंदू परिषद की ओर से हनुमान जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा निकाला गया। उस दौरान बड़ी संख्या में सनातनियों ने हनुमान मंदिर में पूजा के बाद हनुमान जी की प्रतिमा को पालकी पर रखकर शहर की रंका मोड़ से रामलला मंदिर पहुंचकर शोभा यात्रा का समापन हुआ। शोभा यात्रा में जय श्री राम, पवनसुत हनुमान की जय की जय घोष के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं के लिए झुग्गी झोपड़ी संघ की ओर से प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी, संध्या सोनी, विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक सोनू सिंह, आशीष अग्रवाल, आकाश केसरी, ब्रजेश उपाध्याय, आशीष वैघ, नीरज श्रीधर सहित बड़ी संख्या में हनुमान भक्त शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.