मेरठ, अप्रैल 2 -- दौराला और सकौती में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। दौराला में ऊंचे-नीचे चौक स्थित शिव मंदिर परिसर से हनुमंत यात्रा निकाली गई। हनुमान मंदिर और शिव मंदिर में पंडित संदीप शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। हनुमंत यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नवीन शर्मा, समाजसेवी रजनीश अहलावत ने भगवान श्रीराम और भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर किया। यात्रा का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के जिला संरक्षक चौधरी अमन सिंह ने किया। यात्रा ऊंचे-नीचे वाले चौक से प्रारंभ होकर सरधना रोड, बाजार दौराला, मिल बाजार से होते हुए शिव मंदिर रेलवे स्टेशन पर संप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.