शामली, अप्रैल 6 -- कस्बे के पंचमुखी महादेव शिव मंदिर में बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जन्मोत्सव के अवसर पर केशव कुंज कीर्तन ग्रुप ने देर रात तक भजन-कीर्तन कर समां बांध दिया। भक्ति गीतों की मधुर स्वर लहरियों पर उपस्थित श्रद्धालु झूमते हुए भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए। कार्यक्रम में कलाकार घनश्याम पांचाल और मानसी कश्यप ने हनुमान जी, खाटू श्याम और माता रानी के मनमोहक भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन नजर आए।इस अवसर पर कलाकारों को माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया गया। आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.