रामगढ़, अप्रैल 3 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार रात्रि चैनगड़ा दुर्गा मंदिर प्रांगण में जागरण का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ विधायक रोशनलाल चौधरी ने फीता काट कर किया। मौके पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए विधायक ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव हमें भगवान हनुमान के आदर्शों, भक्ति, शक्ति और सेवा का अनुसरण करने की प्रेरणा देता है। वहीं जागरण जैसे आयोजन न केवल धार्मिक भावनाओं को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज को एकजुट करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आगे संयोजक विनोद महतो के नेतृत्व में जय माता दी जागरण ग्रुप के कलाकारों ने मंच की कमान संभाली। आगे गायिका खुशबू रानी, खुशी साहू, गायक आनंद पांडेय और अखिलेश शर्मा ने एक से बढ़कर एक कर्णप्रिय भजनों की श्रृंखला प्रस्तुत कर श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.