बदायूं, अप्रैल 4 -- श्री सुंदर कांड आयोजन समिति द्वारा नगर की अग्रवाल धर्मशाला में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। उत्सव की शुरुआत बालाजी महाराज के भव्य दरबार सजाने के साथ हुई। रामप्रकाश गुप्ता उर्फ रामजी व अनुज शर्मा ने भक्तों संग सुंदरकांड, बजरंग बाण व हनुमानाष्टक का पाठ किया। रामजी के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और राम नाम संकीर्तन का आनंद लिया। इस मौके पर हरिओम पाराशरी, मनोज अग्रवाल लल्लन, योगेंद्र वार्ष्णेय, लव वार्ष्णेय, जतिन, सभासद शिवशंकर रस्तोगी, दुर्गेश वार्ष्णेय, अशोक वार्ष्णेय, मनोज टाटा, लव गुप्ता, कुश गुप्ता, विवेक मौर्य, विकास गुप्ता बब्बू, मितांश पाराशरी, ऋषभ पाराशरी, दीपक अग्रवाल, अनूप शर्मा, रजत शर्मा व पवन शर्मा सहित अन्य भक्तों ने पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...