आदित्यपुर, अप्रैल 3 -- गम्हरिया। बड़ा गम्हरिया के लाल बिल्डिंग से सटे शिव दुर्गा जगधात्री मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर समिति एवं हनुमान जन्मोत्सव अखाड़ा, ग़म्हरिया की ओर से धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। जन्मोत्सव पर हनुमान चालीसा, बजरंग बाण व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान हनुमान की भव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर समाज के विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया। मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सह विहिप नेता राजू चौधरी, वरिष्ठ विहिप नेता भगवान सिंह, झामुमो नेता गणेश चौधरी, भगलू सोरेन, पार्षद परितोष बेज, बबलू प्रधान, सुधांशु सरकार आदि शामिल हुए।

ह...