कुशीनगर, अप्रैल 1 -- कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के हनुमान सरोवर के बीच में स्थित हनुमान मंदिर में आगामी गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव समारोह धूमधाम व श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं व श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। ‎आयोजन समिति के डॉ अखिलेश गुप्ता ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 10 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाल नगर भ्रमण किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे से 108 बार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ होगा, जिसमें श्रद्धालु एक साथ बैठकर भक्ति में लीन वातावरण में भाग लेंगे। सायं 4 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...