हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में हवन-पूजन व भंडारे
बुलंदशहर, अप्रैल 2 -- हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को नगर में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। विभिन्न मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया और हनुमान जी की प्रतिमाओं का भव्य श्रृंगार किया गया। पुराना जीटी रोड स्थित बालाजी मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में हवन-पूजन, सुंदरकांड व रामायण पाठ का आयोजन किया गया। बालाजी मंदिर में विधायक लक्ष्मीराज सिंह और पंडित सचिन शर्मा ने परिवार सहित विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हवन में आहुति दी। इस दौरान मंदिर में बाबा का अलौकिक श्रृंगार कर छप्पन भोग अर्पित किया गया।सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ने लगी। बड़ा बाजार स्थित हनुमान मंदिर में भी विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रसाद वितरण किया गया। वहीं, एसडीएम कोर्ट स्थित शिव मंदिर में पंडित खुदीराम द्वारा पूजा संपन्न कराई गई।शनिदेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.