संभल, अप्रैल 3 -- हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बदायूं-मेरठ राजमार्ग स्थित आञ्जनेय धाम मंदिर परिसर में गुरुवार को 51 फीट ऊंची भगवान हनुमान की भव्य प्रतिमा का विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक व राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी के बीच धार्मिक माहौल देखने को मिला। शिलान्यास जिलाधिकारी संभल डॉ. राजेंद्र पैंसिया, बदायूं के विधायक एवं पूर्व मंत्री महेश चंद गुप्ता, पूर्व विधायक गुन्नौर अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, बबराला चेयरमैन हर्षवर्धन वार्ष्णेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के संयोजक स्व. डॉ. देवकीनंदन शर्मा के पुत्र देवदत्त शर्मा ने बताया कि यह प्रतिमा विशेष रूप से तैयार की जा रही है, जिसमें 20 फीट हिस्सा जमीन के अंदर और 51 फीट हिस्सा जमीन के ऊपर होगा। प्रतिमा का निर्माण राजस्थान के पिलानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.