सोनभद्र, मार्च 31 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार स्थित हनुमान भैरो मंदिर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जय हनुमान सेवा समिति की तरफ से अखंड रामायण पाठ व भव्य भंडारे के साथ हनुमान जन्मोत्सव गुरुवार को बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बुधवार से अखंड रामायण पाठ शुरू होगा। आयोजन समिति के सहयोगी जगदीश तिवारी ने बताया कि कलयुग के अजर-अमर देवता, संकटमोचन हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव को विधि-विधान के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुधवार की सुबह आठ बजे से श्रीरामचरितमानस का संपूर्ण अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होगा, जो अगले दिन तक जारी रहेगा। रामायण पाठ के समापन के उपरांत विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना, हवन एवं आरती संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद गुरुवार दोपहर से श्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.