हल्द्वानी, मार्च 31 -- हल्द्वानी। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बालाजी मंदिर रूपनगर में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया है। मंगलवार को पहले दिन बालाजी महाराज को चांदी का चोला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंदिर महंत व्यवस्थापक पूरन चंद पाठक ने बताया कि आज बरेली रोड स्थित लक्ष्मी शिशु मंदिर से मुखानी के रूपनगर स्थित बालाजी मंदिर तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शाम पांच बजे शुरू होकर सिंधी चौराहा, कालाढूंगी चौराहा, जेल रोड और मुखानी चौराहा होते हुए मंदिर परिसर में पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.