किशनगंज, अप्रैल 1 -- पोठिया। पोठिया प्रखंड के तैयबपुर देवी चौक स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जन्म महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस वर्ष भी 2 अप्रैल आज गुरुवार को मंदिर परिसर से 11 बजे भव्य जुलूस निकाली जाएगी। यह जानकारी गुरुवार को मंदिर परिसर में हनुमान महोत्सव कमिटी के अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव व सचिव जिला परिषद सदस्य निरंजन राय ने दी। जानकारी के अनुसार पोठिया प्रखंड अंतर्गत कस्वाकलियागंज पंचायत स्थित देवी चौक हनुमान मंदिर से प्रत्येक वर्ष हनुमान जन्ममहोत्सव के मौके पर महोत्सव कमिटी के द्वारा भव्य जुलूस का आयोजन की जाती है। जिसमे प्रखंड क्षेत्र के आधे दर्जन से अधिक पंचायतों से हनुमान भक्त पहुंचकर जुलूस में सम्मिलित होते है। यह जुलूस मंदिर परिसर से तैयबपुर बाजार,कालियागंज, गोरीहाट, कोवा़बाड़ी गांव होते हुए सेठाबाड़ी स्थित गांधी पुस्तकालय...