नोएडा, अप्रैल 1 -- नोएडा। हनुमान जयंती पर गुरुवार को शहर के मंदिरों सहित अन्य स्थानों पर सुंदरकांड पाठ, अखंड रामायण, भंडारा और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होगा। इसके लिए मंदिरों में सजावट और प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक कार्यक्रमों के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है।सेक्टर-135 स्थित श्रीसिद्धपीठ यमुनेश्वर बालाजी धाम में बुधवार को अखंड रामायण पाठ शुरू हो चुका है। इसका समापन गुरुवार को होगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर में बुधवार को महिला मंडल ने भजन-कीर्तन किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...