लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- नगर में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। जहां मठिया बाबा हनुमान मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने केक काटकर बाबा का जन्मदिन मनाया। हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जिसमे सुंदर-सुन्दर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। शाम को आठ बजे बालाजी मठिया मंदिर से नगर पालिका रोड, स्टेशन रोड, रामलीला रोड से पुराने बस अड्डे तक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में करीब एक हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। चारों तरफ जय श्री राम व जय हनुमान के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। भक्ति गीत बजरंग पर युवाओं नें जमकर नृत्य किया। पदयात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.