बिजनौर, अप्रैल 3 -- किरतपुर। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री हनुमान धाम मंदिर पर विगत वर्षों की भांति हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के मनाया। इस अवसर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किया। गुरुवार की रात हनुमान धाम पर आयोजित हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाई गई। हजारों हनुमान भक्तों ने हनुमान धाम पर पहुंच कर प्रसाद चढ़ाया। इस अवसर पर संदीप गिरि, दिनेश माहेश्वरी, नेहा चौहान ने हनुमान भक्ति गीत प्रस्तुत किए। छोटे छोटे बच्चों ने हनुमान रुप धर कर हनुमान रुप सज्जा प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साकेद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह उसका सौभाग्य है कि उन्हें हनुमान धाम आने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा हनुमान धाम पर दूर दूर से भक्त आकर श्रद्धा भाव से शीश झुकाते हैं और मनो...