किशनगंज, अप्रैल 1 -- पौआखाली। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर को लेकर पौआखाली स्थित महावीर मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंदिर परिसर में पिछले कई दिनों से साफ-सफाई, रंग-रोगन और आकर्षक सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिर समिति के सदस्य, स्थानीय श्रद्धालु और युवाओं की टोली पूरे उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई है। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति के अनुसार 1 अप्रैल को महावीर मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो पौआखाली बाजार सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। शोभा यात्रा में भगवान बजरंगबली की सजीव झांकी, भगवा ध्वज, ढोल-नगाड़े, और भजन-कीर्तन की विशेष व्यवस्था रहेगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों के साथ शोभा यात्रा में शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.