शामली, अप्रैल 2 -- जलालाबाद। कस्बे के गांधी चौक स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर गीता भवन समेत कई स्थानो परं हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भण्डारे का आयोजन किया । जलालाबाद मे हनुमान जन्मोत्सव पर गीता भवन प्रांगण में हनुमान जी को चोला चढ़ाकर फूल मालाओं से भव्य श्रृंगार कराया गया । आर्यनगर मे अखंड सुंदरकांड पाठ हनुमान चालीस पाठ किया गया। पाठ के उपरांत भजन कीर्तन श्री राम हनुमान के जयकारों के बाद महाआरती कर मेवे, फल, मिष्ठान आदि का भोग लगाया गया, जिसमे सैकड़ों भक्तों ने पहुंचकर धर्म लाभ उठाया, भक्तों के द्वारा पवनसुत के जयकारे लगाए गए । गीता भवन व आर्यनगर व रामनगर में भक्तिमय माहौल के बीच भक्तों द्वारा हनुमान जी की पूजा कर विपदाओं से लड़ने और सभी संकट दूर करने की कामना की। इस अवसर पर अवनीश आहुजा ने भक्तों को हनुमान जन्मोत्सव के विषय में ...