नोएडा, अप्रैल 1 -- ग्रेटर नोएडा। बादलपुर थाना क्षेत्र में श्री बालाजी हनुमान महोत्सव के अवसर पर बुधवार को भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जीटी रोड से शुरू होकर सादोपुर झाल स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर तक गई। भक्तों ने हाथों में ध्वज लेकर जय श्री राम और हनुमान जी के जयकारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। कई स्थानों पर जलपान और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। धार्मिक आयोजन को देखते हुए थाना बादलपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.