रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- किच्छा, संवाददाता। हनुमान जन्मोत्सव पर नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। सनातन धर्म मंदिर में हनुमान चालीसा व सिद्वेश्वर महादेव मंदिर व बंडिया के शिव मंदिर में श्रद्वालुओं के संगीत के साथ सुंदरकांड का पाठ किया। विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हनुमान जी का गुणगान कर सुख शांति की कामना की। जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। यहां पंडित दीपक कांडपाल, रवीश फुटेला, शुभम तिवारी, देवेन्द्र शर्मा, लाल बिहारी, रामअवतार चौरसिया, आकाश शर्मा, कृष्णा मौर्या आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...